पिनगवां। क्षेत्र के गांव शिकरावा के पास सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव जालिका निवासी सलीम ने पुलिस को हादसे की शिकायत दी है। उसने बताया कि पिता ईकबाल शिकरावा-पुन्हाना रोड स्थित ईंट भट्टे के पास सड़क किनारे कच्ची बर्म से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान शिकरावा की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने गलत दिशा में आकर उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग के सिर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद