फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: गलियों में बह रहा गंदा पानी, जन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने टेंडर रद्द कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। शहर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के कारण कई वार्डों में गलियों और सड़कों पर बदबूदार पानी बह रहा है। इससे लोग काफी परेशान है और उन्हें संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

परेशान वार्ड वासियों के अनुसार पिछले तीन से चार दिनों से वार्ड की गलियां पूरी तरह गंदे पानी से भरी हुई हैं। इससे आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी शाहिद, शाहिल, पुष्पा, सुनीता, गीता, प्रेमवती, शीला, सरला, बीरमति, कमला देवी, चमेली और सीमा सहित अन्य लोगों ने बताया कि सीवरेज की सफाई ठेकेदार की लापरवाही के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह समस्या केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के लगभग हर वार्ड में यही स्थिति बनी हुई है। लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 8 में भी हालात खराब हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर 6 में बुराका-पचगांव रोड और गांधी नगर क्षेत्र में सीवरेज का पानी सड़कों पर बहना स्थायी समस्या बन चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग द्वारा हर बार सीवरेज सफाई के नाम पर भुगतान किया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई नहीं हो रही। लोगों ने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, टेंडर रद्द किया जाए और भारी जुर्माना लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।निवासियों ने यह भी बताया कि सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और महिलाओं को हो रही है। कई बार बच्चे गलियों में बह रहे गंदे पानी में फिसलकर गिर चुके हैं और घायल भी हुए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर सीवरेज के ढक्कन खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


इस संबंध में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग तावड़ू के एसडीओ आबिद हुसैन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि सीवरेज की मोटर खराब होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसे ठीक कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हो पाया। अब नई मोटर खरीदकर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें