फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में शाम छह बजकर तीस मिनट पर गोवर्धन महाराज की पूजा प्रारंभ हुई। पूजन के उपरांत धर्म प्रेमियों ने गिरिराज धारण की परिक्रमा की और गिरिराज महाराज से प्रार्थना की उनकी कृपा घर में बनी रहे तथा सुख शांति का वास हो। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और जमकर आतिशबाजी की। वहीं, शहर के श्रीभैरव मंदिर विकास समिति, श्रीलाल दास मंदिर शनि मंदिर और श्रीदुर्गा देवी मंदिर सहित कई मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। श्रीभैरव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सर्वेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि अन्नकूट कढ़ी, बाजरा, बैंगन, मूली, गोभी आदि की मिक्स सब्जी से तैयार किया गया। इस अवसर पर विकास गुप्ता, राधे खंडेलवाल, सुदर्शन पंडित, ज्ञानचंद गोयल, कुकी पंडित, कृष्ण कुमार, नीरज कुमार सहित समिति के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
फोटो: गोवर्धन महाराज का पूजन से पूर्व फोटो