फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सात मामलों में 11 गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 25 फर्जी सिम बरामद

Tue, 12 Aug 2025 06:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह

सार

आरोपियों पर अपनी असली पहचान छुपाकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा फर्जी सिमकार्ड और फर्जी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अलग-अलग मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर थाना साइबर क्राइम नूंह, अपराध जांच शाखा पुन्हाना व थाना पुन्हाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पुन्हाना व थाना साइबर क्राइम नूंह में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख, फैजान, जितेंद्र सिंह, मोफिज, अत्ताउल्लाह, नौशाद, आरिश उर्फ हारिश, आदिल उर्फ दुधिया, कप्तान उर्फ कप्ता, आकिल और दिलशाद शामिल हैं। आरोपियों पर अपनी असली पहचान छुपाकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा फर्जी सिमकार्ड और फर्जी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।

कुछ मामलों में आरोपियों ने पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की तो कुछ ने गलती से ज्यादा पैसे भेजने का बहाना बनाकर रकम वापस लेने आदि के नाम पर ठगी की। वहीं आरोपी आकिल फर्जी सिम बेचने के आरोप में पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने मुंबई, जम्मू कश्मीर, गोवा, महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों में ठगी की दर्जनभर वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। 

विज्ञापन

आरोपी जितेन्द्र, मौफिज, अत्ताउल्लाह व दिलशाद को पुलिस और अधिक गहनता से पूछताछ व बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही हैं। अन्य आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक नूंह ने कहा कि साइबर अपराध पर काबू पाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आमजन को ठगों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें