फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुन्ना पुत्र रफीक निवासी रहना, थाना सदर नूंह के रूप में हुई। वह राजस्थान के तिजारा थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर राजस्थान पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।तिजारा पुलिस की सूचना और सहयोग के आधार पर नूंह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए तिजारा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से कई मामलों में वांछित रहा है। उसे हांसी जिले के थाना बांस और थाना सदर हांसी में दर्ज मामलों में उद्घोषित अपराधी भी घोषित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें