फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: श्मशान घाट और कब्रिस्तान बने बाइक चोरों के आसान निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बाइक चोरों ने गमगीन माहौल को भी नहीं बख्शा है। सोमवार को मुबारिकपुर गांव में एक युवक की मौत के बाद शोक सभा में शामिल होने आए रिश्तेदारों की दो बाइक चोरी हो गईं। मृतक मुजक्किल के अंतिम संस्कार और शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। अधिकतर लोगों ने अपनी बाइक कब्रिस्तान के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान बाइक चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए दो बाइक पर हाथ साफ कर दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब परिजन और रिश्तेदार लौटने लगे तो बाइक गायब थी। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी बिछोर गांव के कब्रिस्तान से एक ही दिन में आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, वहीं फिलहाल ग्रामीण अपने स्तर पर चोरी हुई बाइक का सुराग लगाने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें