फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले की सीआईए टीम ने गो तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन भी बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 मई को गांव पाठखोरी क्षेत्र में सीआईए टीम ने संदेह के आधार पर पिकअप गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में चार बैल और दो गाय क्रूरता पूर्वक भरे मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गोवंश को हरियाणा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में शोएब पुत्र अशरफ निवासी अड़बर थाना सदर नूंह तथा अक्की पुत्र नूरुद्दीन निवासी मूलथान थाना नगीना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद