फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: चिराग भारद्वाज बने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। वार्ड नं 13 से पार्षद चिराग भारद्वाज उर्फ साजन को भाजपा किसान मोर्चा तावड़ू मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा जिला गुरुग्राम महानगर के अध्यक्ष अजीत यादव और गुरुग्राम किसान मोर्चा के अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने की। यह नियुक्ति भाजपा पार्टी के मानेसर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में की गई।
विज्ञापन

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष चिराग भारद्वाज ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भाजपा जिला गुरुग्राम महानगर के अध्यक्ष अजीत यादव और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित भारद्वाज सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। बीते चार दशक से चिराग के पिता सुशील भारद्वाज भाजपा के कट्टर समर्थक रहे हैं। 1996 में बंसीलाल सरकार में राजस्व मंत्री रहे कुंवर सूरजपाल सिंह और 2019 के चुनाव में कुंवर संजय सिंह को भारी मतों से जीत दिला कर विधानसभा में भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी के प्रति समर्पण और त्याग के चलते ही चिराग भारद्वाज को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें