फिरोजपुर झिरका। कार्तिक मास की छठी के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के तीन प्रमुख मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। शहर के श्री श्याम मंदिर, सिविल लाइन रोड स्थित नवग्रह शनि मंदिर और गढ़ अंदर स्थित श्री सीताराम मंदिर में विशेष आयोजन हुए। श्री सीताराम मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी ने बताया कि अन्नकूट का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के छप्पन भोग से है। इस मौके पर महेंद्र, विजय सैनी, विवेक शर्मा, खेमी, सुंदर सैनी, राकेश सैनी मौजूद रहे। संवाद