तावड़ू। नगर पालिका सचिव सुमित कुमार शर्मा का तबादला धारूहेड़ा होने के बाद बुधवार को नगर पालिका परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वार्ड पार्षद, वाइस चेयरमैन और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। हालांकि समारोह से नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता सोनी और उनके पति मोहित गोयल की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। बता दें कि सुमित कुमार ने 14 नवंबर 2023 को नगर पालिका सचिव का पदभार संभाला था। करीब 22 महीने की सेवा के बाद उनका तबादला धारूहेड़ा कर दिया गया है। संवाद