फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी की जयंती मनाना ही काफी नहीं, उनके आदर्शों को भी करें आत्मसात : तेजपाल तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। नगर के रेवाड़ी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जन सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सोहना-तावड़ू विधायक तेजपाल तंवर और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी तावडू अभिमन्यु लोहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में 65 यूनिट कुल रक्त दान युवाओं द्वारा किया गया, जिसमें रोटरी ब्लड सेंटर फरीदाबाद द्वारा 55 यूनिट तथा मांडीखेड़ा ब्लड बैंक द्वारा 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर किए गए रक्तदान से हम किसी की जान बचा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाना ही काफी नहीं है उनके आदर्श और मूल्यों को भी जीवन में आत्मसात करना होगा। इस अवसर पर जन सेवा समिति से जगदीश मेहंदीरत्ता,सचिव धर्मेंद्र भारद्वाज, रमेश शर्मा, मुकेश सोनी,हेमंत सहरावत,राजशेखर धर्मसोत,अनिल सोनी, बलबीर जैन,सतपाल सहरावत आदि ने रक्तदान में पूरा सहयोग कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें