नूंह। कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और रोग से प्रभावित व्यक्तियों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ 13 फरवरी तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कुष्ठ रोगियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके सम्मान और गरिमा को सुनिश्चित करना है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कुष्ठ रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य हरियाणा को कुष्ठ रोग-मुक्त बनाना है, जिसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। संवाद