नूंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूंह एवं युवा एकता टीम चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गांव आलदोका के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए और उनकी देखभाल व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। युवा एकता टीम के अध्यक्ष व पैरा लीगल वॉलंटियर नीरज रामपाल ने बताया कि यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूंह की सह-सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नेहा गुप्ता के निर्देशानुसार चलाया गया। अभियान के तहत गांव के श्मशान घाट, बाबा बालिक दास (काठ वाले) मंदिर, हनुमान मंदिर, बाबा भूमिया मंदिर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर कुल 251 पौधों का रोपण और वितरण किया गया। इस अवसर पर सरपंच बहादुर सिंह, रविंद्र देशवाल, एडवोकेट परवेज अली जुबेरी, पीएलवी कपिल राजोरा, प्रधानाध्यापक अमित वालिया, धर्मबीर, रणवीर सिंह, चंदरपाल, दीपक तथा युवा एकता टीम चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य राजपाल, रजनी, रविंद्र और सुंदर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद