फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को पड़ा लकवा तो भाभी पर देवर ने डाली गंदी नजर: 13 तारीख की रात पार की रेखा, महिला पर भेड़िया बनकर टूटा

Wed, 15 Apr 2026 07:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी नूंह

सार

13 अप्रैल की रात को महिला जब अपने घर में लेटी हुई आराम कर रही थी, तभी आरोपी देवर जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिला स्थित रोजका मेव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पूर्व कार्यवाहक महिला सरपंच के पति हैं।

विज्ञापन

 

कई महीनों से रख रहा था भाभी पर बुरी नजर
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति लंबे समय से लकवे की बीमारी से पीड़ित है। इस दौरान उसका देवर पिछले कई महीनों से उस पर गलत नजर रखता था और कथित तौर पर देर रात फोन कर अश्लील बातें करता था और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता था। महिला के अनुसार, वह लगातार इनकार करती रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

13 अप्रैल की रात जबरन बनाने चाहे संबंध
शिकायत के मुताबिक, 13 अप्रैल को जब वह अपने घर लौटी और कमरे में आराम कर रही थी, तभी आरोपी देवर पपीज पुत्र खेचड़ा जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान बच्चों के कमरे में पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
थाना रोजका मेव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें