नूंह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव उदाका के तालाब में राजस्थान के कठोल गांव निवासी युवक की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी ससुराल उदाका में कल ही आया था, आज सुबह करीब तीन बजे उसका शव गांव के तालाब में मिला। परिजनों का आरोप है कि लड़की पक्ष ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंका। मृतक युवक के परिजन न्याय की मांग को लेकर नूंह के सिविल अस्पताल में धरने पर बैठे।