फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: अस्पताल की लैब में अब ग्लव्स पहनकर लिए जा रहे ब्लड सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ने व्यवस्था पर उठाए थे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। अल आफिया जिला सिविल अस्पताल की लैब में मरीजों के ब्लड सैंपल लेने के दौरान बरती जा रही लापरवाही को लेकर प्रकाशित अमर उजाला की खबर का बड़ा और सकारात्मक असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लैब कर्मचारियों को सर्जिकल ग्लव्स पहनकर ही ब्लड सैंपल लेने के सख्त निर्देश दिए हैं।

बता दें कि 1 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने अल आफिया अस्पताल में बिना ग्लव्स पहने लिए जा रहे ब्लड सैंपल, संक्रमण की आशंका शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। बिना ग्लव्स सैंपल लेने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण का खतरा बना हुआ था। साथ ही सैंपल दूषित होने से जांच रिपोर्ट प्रभावित होने की आशंका भी थी।
विज्ञापन


खबर के बाद अस्पताल के एसएमओ डॉ. नसीम अहमद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लैब स्टाफ को मेडिकल प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। सोमवार को लैब में कर्मचारी ग्लव्स पहनकर सैंपल लेते नजर आए।
विज्ञापन


इस बदलाव से मरीजों और तीमारदारों ने राहत जताई। समाजसेवी रजत जैन और गोविंद दूबे ने जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और व्यवस्था में सुधार कराने के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें