फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे पीएम का जन्मदिन

Mon, 08 Sep 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। भाजपा जिला कार्यालय नूंह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर सेवा पखवाड़ा आयोजित करने के लिए कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में हुई इस कार्यशाला में प्रदेश सह संयोजक सीताराम यादव और जिले के संयोजक व मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा और प्रत्येक मंडल स्तर पर भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। 17 सितंबर से प्रदर्शनी और स्वच्छता अभियान की शुरुआत होगी, स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 19-20 सितंबर को जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन और 21 सितंबर को नमो मैराथन आयोजित होगी। 25 सितंबर को पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती, 27-28 सितंबर को अवार्ड विजेताओं का सम्मान और दिव्यांगों को सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे।
दो अक्टूबर को गांधी और लाल बहादुर जयंती पर स्वच्छता अभियान और वॉक फॉर लोकल अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में एक संयोजक और दो सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं ताकि सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें