पिनगवां। कस्बा के सरकारी स्कूल के सामने से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बुधवार दोपहर की है। एक युवक अपनी बाइक स्कूल के सामने खड़ी कर पास की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचा और कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर बाइक मालिक सोनू निवासी पिनगवां ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पिनगवां पुलिस को दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद