फिरोजपुर झिरका। लाल कुआं चौक स्थित सुखामल धर्मशाला में रविवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने गढ़ अंदर श्री सीताराम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें दो सौ एक महिलाएं श्रद्धा और भक्ति के साथ मंगल कलश उठाकर शामिल हुईं। कथा में परीक्षित की भूमिका निभाने वाले व्यक्ति ने भी सिर पर श्रीमद्भागवत कथा रखकर यात्रा में भाग लिया।
मातृशक्ति ने पारंपरिक व आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ मंगल भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। नगर परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु विकास गर्ग ने गोपाल जी को पालने में लेकर नगर भ्रमण कराया, जहा भक्तों ने दर्शन कर पुण्यार्जन किया। बृज भूमि वृंदावन से आए कथा प्रवक्ता सत्यनारायण महराज प्रेम बिहारी कुंज ने देश व विश्व कल्याण की भावना से संकल्प कलश स्थापना एवं पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर धर्मनारायण गुप्ता, दिनेश गर्ग, प्रमोद गर्ग, विपिन गर्ग, राहुल गर्ग, राजू गर्ग, यशपाल, लवी गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद