नूंह। सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में नूंह के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन सहित पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन व अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। स्कूल के प्रिंसीपल बलवंत बिश्नोई ने बताया कि अग्रिता गुप्ता ने 96.6 फीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, प्रिंस सिंह ने नॉन मेडिकल से 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किए तथा केमिस्ट्री विषय में 100 अंक लेकर इतिहास रच दिया। छात्र अभिमन्यू बिश्नोई ने 94.2 फीसदी अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया तथा गणित विषय में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रिंसीपल बलवंत बिश्नोई ने सभी विद्याथियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए अध्यापकों को भी बधाई दी। संवाद