फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: आईटीआई नूंह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पहली मेरिट सूची आज होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी 21 जुलाई तक मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराएंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नूंह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण शुरू हो गया है। विभागीय प्रवेश कैलेंडर के अनुसार शनिवार को पहली मेरिट सूची जारी कर चयनित अभ्यर्थियों को सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी होगी।

आईटीआई नूंह के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी 17 से 21 जुलाई तक अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराएंगे, जबकि 17 से 22 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को पहले चरण में सीट नहीं मिलेगी या जो अपनी पसंद में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए विभाग ने दूसरे, तीसरे और चौथे चरण का भी विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। प्रत्येक चरण में रिक्त सीटों का प्रदर्शन, चॉइस संशोधन, नई मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश के समय आधार कार्ड, 10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, 12वीं की अंकतालिका (यदि लागू हो), निवास, जाति व आय प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), परिवार पहचान पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर सत्यापन और शुल्क जमा कराने की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें