नूंह। सदर नूंह थाना क्षेत्र के गांव भपावली में पुलिस ने गोकशी की तैयारी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक गाय को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की शाम जयसिंहपुर पुलिस चौकी की टीम को सूचना मिली थी कि कालू उर्फ जुम्मा निवासी भपावली तथा साहिद और टीटी निवासी देवला नंगली एक गाय को गोकशी के लिए सत्तार के खाली प्लाट में बांधकर रखे हुए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही तीन व्यक्ति गाय को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी गांव की गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी के हाथ में छुरी, दूसरे के हाथ में कुल्हाड़ी और तीसरे के हाथ में रस्सी थी। मौके से एक काले रंग की गाय बरामद हुई, जिसका मुंह रस्सी से बंधा हुआ था। संवाद