तावड़ू। सीआईए और एंटीनार्कोटिक्स सेल की टीम ने एक युवक को हेरोइन के साथ दबोचा। टीम ने नशा तस्कर मोहम्मद गफ्फार के पास से 92 ग्राम मादक हेरोइन बरामद की जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 20 लाख है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हेरोइन लुकमान उर्फ लुका निवासी बावला से ली थी। आरोपी के बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तावडू सीआईए प्रभारी विनोद ने बताया कि मंगलवार 24 मार्च को एएसआई साबिर हुसैन अपनी टीम के साथ अपराध की रोकथाम हेतु शहर में गस्त पर थे। उसी दौरान सूचना मिली थी। टीम ने नया बस अड्डा सोहना बाइपास पर नाकाबंदी कर आरोपी को तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया। संवाद