पुन्हाना। एवीटी स्टाफ की टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जावेद निवासी गांव गुलालता के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एवीटी स्टाफ की टीम गश्त के दौरान गुलालता गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुन्हाना की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी। टीम ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर वह बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी बाइक के कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद साइबर सेल से जांच कराई गई तो पता चला कि बाइक दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। संवाद