तावड़ू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर सदर थाना क्षेत्र के टोल नाके के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अंकुर गौड़ निवासी सेक्टर-2 फरीदाबाद तथा उसका साथी धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
अंकुर गौड़ ने बताया कि वे कंपनी के काम से धारूहेड़ा जा रहे थे, तभी टक्कर हुई। दुर्घटना में अंकुर के पैर में और धनंजय की कमर व कलाई में चोटें आईं। हादसे के बाद कार की डिग्गी न खुलने से उसमें रखा लैपटॉप व अन्य सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जांच के बाद आरोपी चालक आबिद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।