नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका इलाके में शुक्रवार रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फिरोजपुर झिरका के साइमीर बास के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार में कार डिवाइडर से जा टकराई। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।