तावडू। अपराध शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 21 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित काबू किया है। अपराध शाखा तावडू की टीम गश्त के दौरान ढिडारा मोड़, तावडू बाईपास पर मौजूद थी, उसी दौरान सूचना मिली कि सुनारी निवासी समयदीन उर्फ सम्मा नशीले पदार्थ की तस्करी करता है और वह बाइक पर नाहरपुर से अपने गांव की ओर हेरोइन लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरनावट रेलवे पुलिया के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद बताया हुआ युवक आया। उसे रुकने के इशारा किया तो भागने का प्रयास करने लगा और सड़क पर गिर गया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें 21.76 ग्राम हेरोइन पाई गई। संवाद