फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: श्री सीताराम मंदिर से झलझूलनी एकादशी पर्व पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

Wed, 03 Sep 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। श्री सीताराम मंदिर में बुधवार को झलझूलनी एकादशी उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन हुए। दोपहर बाद ठाकुर जी महाराज का डोला भव्य शोभायात्रा के रूप में निकाला गया, जिसमें आगरा के प्रसिद्ध बैंड-बाजों की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सीताराम जी की बगीची तक पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों और तोरण द्वारों से सजाया गया था। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर वृंदावन के कलाकारों ने भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में सनातन धर्मसभा अध्यक्ष डॉ. वी.पी. महेश्वरी, बाबू प्रमोद एडवोकेट, शिव मंदिर अध्यक्ष अनिल गोयल, अमित सिंहल, छगनलाल शर्मा, महेंद्र कौशिक, ज्ञानचंद गोयल, सतीश गर्ग, देवकी नंदन अग्रवाल, शेखर गुप्ता, गिर्राज प्रसाद गोयल, बृज किशोर गोयल, दीपक भरेजा, गजेश शर्मा, मनीष कुमार, सचिन गर्ग, लाला, हर्षित सोनी, मास्टर अमरनाथ गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र कौशिक, जोनी सोनी, मंदिर के महंत दिनेश शर्मा, आचार्य रोहित शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें