फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: नगीना में क्षमावाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकली

Tue, 09 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। दशलक्षण पर्व के समापन के बाद जैन समाज ने सोमवार को क्षमावाणी पर्व का भव्य मेला और शोभायात्रा का आयोजन किया। श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में मां जिनवाणी को डोले में विराजमान कर भजन, स्तुति और पाठ-पाठन के साथ विभिन्न मार्गों से होकर लौटकर मंदिर पहुंचे। आयोजन में सर्व समाज के सदस्य शामिल हुए, जिससे शोभा यात्रा की भव्यता और बढ़ गई।
विज्ञापन

युवाओं और बुजुर्गों ने पट्टेबाजी के जौहर दिखाए, मातृशक्ति ने मार्मिक और धार्मिक भजन गाकर भक्तिमय वातावरण तैयार किया। यात्रा के मार्ग में श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री झबला मोहल्ला, श्री हनुमान मंगल मंदिर, मुख्य बाजार और गोहर वाली चौक जैसे स्थान शामिल थे।
शोभायात्रा के बाद मंदिर प्रांगण में बच्चों ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उन्हें पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया गया। सायं 4:30 बजे जिनेंद्र प्रभु का स्वर्ण-रजत रत्न जड़ित मंगल कलशों से विधिपूर्वक जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जैन समाज नगीना के प्रधान अनिल जैन, हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन नंबरदार, महावीर जैन, अनिल जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें