फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: बच्चों की कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे और पथराव<bha>;</bha> दिल्ली-अलवर रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।
विज्ञापन


जिले के गांव मालब में बच्चों की कहासुनी ने बुधवार देर शाम बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झगड़े में बदल गई, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। ग्रामीणों के अनुसार झगड़े में 5 से 6 लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक किसी के घायल होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि एक बच्चा दुकान पर सामान लेने गया था, जहां उसे कथित तौर पर धमकाया गया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार यह झगड़ा गांव के पूर्व सरपंच रहमान तथा हाजी अजमल और हाजी हुसैनी के परिवारों के बीच हुआ। एक बार मामला शांत कराने के बाद रात करीब 12 बजे फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


पथराव के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और दिल्ली-अलवर रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही आकेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


आकेडा थाना प्रभारी जसवीर ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो: पथराव के दौरान एनएच 248ए पर लगा जाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें