फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: सिंगार गांव से 10 वर्षीय मासूम लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछौर के गांव सिंगार से 10 वर्षीय मासूम अयान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिंगार गांव निवासी विधवा जेतूनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अयान 6 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे घर से बिना बताए निकल गया था। देर शाम तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, मगर बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। जेतूनी ने बताया कि अयान मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बच्चे की खोज शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें