फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh violence: नूंह के बाद पलवल निशाने पर? हमले से लगातार जल रहा जिला, दुकान तो कहीं धार्मिक स्थल बन रहे निशाना

Thu, 03 Aug 2023 05:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पलवल में उपद्रवियों ने गांवों में पानी की सप्लाई करने वाले बूस्टरों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी है। गांव बामनीखेड़ा में तो उपद्रव करने वाले तो एक धार्मिक स्थल को ही उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन
Haryana Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा की आग की लपटें पलवल में थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उपद्रवी जिले में लगातार आगजनी तथा पत्थरबाजी की वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं। कहीं दुकानों में तो कहीं धार्मिक स्थलों में उपद्रवियों द्वारा आग लगाई जा रही है। अब उपद्रवियों ने गांवों में पानी की सप्लाई करने वाले बूस्टरों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी है। गांव बामनीखेड़ा में तो उपद्रव करने वाले तो एक धार्मिक स्थल को ही उखाड़कर ले गए। पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में शांति बनाने के प्रयास पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहे हैं। 

विज्ञापन

बुधवार की देर रात करीब 11 बजे शहर के मुख्य बाजार में स्थित ईशाक चूड़ी वाले की दुकान से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। बाजार से इसकी जानकारी किसी ने दुकान मालिक को दी। उधर पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पीड़ित दुकानदार के अलावा अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस कर्मी फायर बिग्रेड की गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू पाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा कास्मेटिक्स का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार मालिक के अनुसार दुकान में करीब 15 लाख रुपये का सामान था। 

मेवात में पानी आपूर्ति करने वाले रैनीवेल के बूस्टर पर की तोड़फोड़
उपद्रवियों द्वारा रहीमपुर कपपास स्थित रैनीवेल के उस बूस्टर में तोड़फोड़ कर पानी की आपूर्ति बाधित करने का प्रयास किया, जिस बूस्टर से मेवात क्षेत्र के गांवों व शहरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। उपद्रवियों ने बूस्टर में बने कमरे में जाकर तोड़फोड़ की तथा ट्यूबवेल को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे पूूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची। उधर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर बूस्टर को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। चांदहट थाना पुलिस ने बूस्टर पर तोड़फोड़़ करने के आरोप में करीब 100 लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया है। 

धार्मिक स्थल पर की तोड़फोड़
रसूलपुर में स्थित एक धार्मिक स्थल पर भी जाकर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। वहां आगजनी की वारदात को भी अंजाम देने का काम किया। वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब 40-50 लोग मोटरसाइकिल पर बुधवार रात करीब आठ बजे पहुंचे तथा आते ही तोड़फाेड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं वहां आगजनी की वारदात कर डाली। मौके पर लोगों के पहुंचने तथा पुलिस के पहुंचने के बाद युवक वहां से फरार हुए। पुलिस ने अब इस मामले में भी करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर टोल के पास झोपड़ी में लगाई आग
उपद्रपियों द्वारा दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित टोल बैरियर के पास ही एक-दो झोपड़ियों में भी आग लगा दी। आग लगने के बाद वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए तथा लोगों ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में काफी संख्या में लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

अलग-अलग थानों में 265 लाेगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
बुधवार को उपद्रवियों द्वारा जगह-जगह की गई आगजनी की घटनाओं को लेकर जिला पुलिस ने अलग-अलग थानों में करीब 265 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने अभी अज्ञात लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन जगह-जगह से पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज लेकर लोगों की पहचान करने में जुटी है, ताकि उनकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें