हरियाणा के नूंह को हिंसा की आग में झोंकने वालों पर प्रशासन की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। नूंह में बुलडोजर एक्शन जारी है। रविवार को नूंह में एक होटल कम रेस्तरां को ध्वस्त कर दिया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि यह अवैध रूप से बनाया गया था और हाल ही में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने यहां से पथराव किया था।