फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नशा तस्करों पर नूंह पुलिस का शिकंजा, तीन माह में 71 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एनडीपीएस एक्ट के तहत अप्रैल से जून तक नूंह पुलिस ने 41 मामले दर्ज कर 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार इस दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनमें 846.79 ग्राम हेरोइन, 1.439 किलोग्राम गांजा, 186 ग्राम सुल्फा, 607 ग्राम पोस्त, 105 प्रतिबंधित सिरप की बोतलें, 7,480 कैप्सूल, 108 इंजेक्शन, 10 ग्राम स्मैक और 9,000 किलोग्राम भांग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बड़े तस्करों और उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है, जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और आमजन के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें