दिल्ली पुलिस ने एनटीआरओ परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि सेंटर का सहायक परीक्षा अधीक्षक ही पेपर लीक कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने तीन प्रत्याशियों समेत पांच को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के एसआई का बेटा भी इसमें शामिल है, जो फिलहाल फरार है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।