दिल्ली में NTA कार्यालय के बाहर NSUI का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के ओखला स्थित कार्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस ने आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। यह विरोध प्रदर्शन नीट (NEET) परीक्षा के कथित पेपर लीक, तीन लैंग्वेज पॉलिसी और अन्य संबंधित मुद्दों के खिलाफ आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने एक 'प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि सभा और मुंडन प्रदर्शन' कर अपना रोष व्यक्त किया।