फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनएसयूआई ने किया अभिव्यक्ति कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एनएसयूआई ने अपने स्थापना सप्ताह के अवसर पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक उपस्थित रहीं। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने विधेयक की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को अपनी पहचान साबित करने के लिए बाध्य करना गरिमा और समानता के खिलाफ है। एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने विधेयक के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की घोषणा करते हुए इसे ट्रांसजेंडर विरोधी बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें