नई दिल्ली। अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छात्र संगठन एनएसयूआई ने सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्रों और नेताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के महत्व को रेखांकित किया। इसमें एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार, एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम समेत कई नेता उपस्थित रहे। ब्यूरो