फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनएसडी की समर थिएटर वर्कशॉप में निखरेगी बच्चों की रचनात्मकता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की थिएटर-इन-एजुकेशन कंपनी ‘संस्कार रंग टोली’ और साकेत कोर्ट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स आरडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के लिए ‘समर चिल्ड्रेन थिएटर प्ले ओरिएंटेड वर्कशॉप’ आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और अभिनय प्रतिभा का विकास करना है। कार्यशाला का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी पास्की करेंगे, जबकि आकाश राणा सहायक निर्देशक की भूमिका निभाएंगे। समन्वयक जयंता राभा और देवेंद्र मान ने बताया कि बच्चों को खेल-खेल में थिएटर की बारीकियां सिखाई जाएंगी। अभिनय, अभिव्यक्ति, बॉडी लैंग्वेज, आवाज के प्रयोग और समूह गतिविधियों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यशाला के समापन पर बच्चों की प्रस्तुतियां मंचित की जाएंगी, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यह पहल गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को रचनात्मक और शिक्षाप्रद गतिविधियों से जोड़ने का मंच प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें