फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: अब दाखिले के लिए छात्रों को कॉलेज और कोर्स का करना होगा चयन, सीएसएएस के दूसरे चरण की शुरूआत एक दो दिन में

Tue, 30 Jul 2024 05:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर 2024-25 के तहत स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के दूसरे चरण में छात्रों को कॉलेज व कोर्स का चयन करना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राएं - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर 2024-25 के तहत स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के दूसरे चरण में छात्रों को कॉलेज व कोर्स का चयन करना होगा। रविवार को सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद डीयू प्रशासन दूसरे चरण की तैयारी में जुट गया है। एक से दो दिन में सीएसएएस के दूसरे चरण की शुरूआत हो जाएगी। 

विज्ञापन


वहीं, पहले चरण के तहत भरे गए आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए मंगलवार से सुधार विंडो शुरू हो रही है। छात्र रविवार (4 अगस्त) तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। डीयू में 69 कॉलेजों में 79 स्नातक प्रोग्राम की 85 हजार सीटों पर दाखिले के लिए सीएसएएस पोर्टल को 28 मई को लांच किया गया था। इस पहले चरण के तहत छात्रों को डीयू में आवेदन करना था। पहले चरण की प्रक्रिया के तहत 273109 छात्र पंजीकृत हुए, जिसमें से 213522 छात्रों ने फीस का भुगतान किया।

डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार, अब सीयूईटी रिजल्ट जारी होने के बाद एक से दो दिन में दाखिले के दूसरे चरण को शुरू कर दिया जाएगा। जैसे ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से छात्रों के स्कोर कार्ड हमें मिल जाएंगे वैसे ही दाखिले के दूसरे चरण को शुरू कर देंगे। इस बार सीयूईटी के रिजल्ट देरी से आए हैं और डीयू को नए छात्रों के लिए सत्र जल्द से जल्द शुरू करना है।
विज्ञापन


ऐसे में इस बार दूसरे चरण के लिए छात्रों को ज्यादा समय नहीं मिलेगा। उन्हें सात से दस दिन का समय दिया जाएगा। विस्तृत शेड्यूल इस हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा। दूसरे चरण में छात्रों को अपने सीयूईटी यूजी पेपर (जो एंट्रेस में दिए गए) को उन विषयों के साथ मैपिंग करनी है जो उन्होंने बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण किए हैं।

चार अगस्त तक हो सकेगा आवेदनों में सुधा
जिन छात्रों ने दाखिले के पहले चरण(आवेदन-पंजीकरण) को पूरा किया है और अब उसमें कुछ सुधार करना चाहते हैं तो वह अपने आवेदन फॉर्म में चार अगस्त तक सुधार कर सकेंगे। इसमें छात्र अपने प्रोफाइल को अपडेट कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के छात्र अपने अपडेटेड दस्तावेजों व प्रमाणपत्रों को दुबारा अपलोड कर सकेंगे। यदि किसी विषय को हटाना या शामिल करना चाहेंगे तो वह भी कर सकेंगे। डीयू प्रशासन की सलाह है कि दूसरे चरण में कॉलेज व कोर्स का ज्यादा से ज्यादा चयन करें। इसके लिए वरीयता भी ध्यान से चुनें। अभी से कॉलेज व कोर्स की सूची बना कर रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें