फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अब नौकरी के साथ दिल्ली में रहकर, आईआईएम से करें एमबीए की पढ़ाई; 15 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 02 Apr 2024 01:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईआईएम संबलपुर ने अपने दिल्ली कैंपस में कामकाजी पेशेवरों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-2026 से एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
IIM Sambalpur (आईआईएम संबलपुर) - फोटो : @IIM Sambalpur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के पेशेवर अब नौकरी के साथ घर बैठे आईआईएम से पाठ्यक्रम की डिग्री की पढ़ाई कर सकेंगे। आईआईएम संबलपुर ने अपने दिल्ली कैंपस में कामकाजी पेशेवरों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-2026 से एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


आईआईएम संबलपुर के निदेशक प्रोफेसर महादेव जायसवाल ने बताया कि कामकाजी पेशेवरों के लिए दो वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। यह एमबीए पाठ्यक्रम ब्लेडेंड मोड से आयोजित की जाएगी। इस प्रोग्राम समेत उम्मीदवारों के पास विदेशी विदेशों में डयूल डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई का मौका भी उपलब्ध होगा। दो वर्षीय डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई में पेशेवरों को उद्यमशीलता के साथ-साथ कौशल विकास और संगठनात्मक विकास को आगे बढ़ाने के मकसद से तैयार पाठयक्रम की पढ़ाई का मौका मिलेगा। प्रतिभागियों को डेटा साइंस, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, आंत्रप्रन्योरशिप, सस्टेनेबिलिटी, रिस्क मैनेजमेंट और अन्य डोमेन में दक्षता हासिल करने का भी विकल्प मिलेगा।

स्नातक डिग्री प्रोग्राम में 50 फीसदी अंक अनिवार्य
इस दो वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री प्रोग्राम में 50 फीसदी अंक होने अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक के पास कम से कम तीन साल का पूर्णकालिक प्रबंधकीय या पेशेवर अनुभव भी होना चाहिए। व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) दौर के लिए उम्मीदवारों को उनकी पात्रता मानदंड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार iimsambalpur.ac.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें