फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU: इग्नू के जुलाई 2024 सत्र के लिए अब 15 तक करें आवेदन, छात्रों की मांग पर आवेदन की तिथि बढ़ाई

Tue, 02 Jul 2024 05:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के जुलाई सत्र में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में दाखिले की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। छात्रों की मांग पर आवेदन पत्र की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के जुलाई सत्र में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में दाखिले की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। छात्रों की मांग पर आवेदन पत्र की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार अब 15 जुलाई तक बिना किसी लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पुराने छात्रों को भी दोबारा-पंजीकरण के लिए 15 जुलाई तक आखिरी मौका है। पुराने छात्रों को अगले वर्ष के लिए दोबारा पंजीकरण करना अनिवार्य है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इग्नू में छात्रों को घर बैठे और नौकरी के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ाई का मौका मिलता है। जुलाई 2024 सत्र में छात्र ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। नए सत्र से छात्रों के पास पारंपरिक तीन वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के साथ-साथ चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन


इस तरह करें आवेदन
ओडीएल प्रोग्राम में पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन मोड से पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को ignouiop.samarth.edu.in पर लॉग-इन करना होगा। नए आवेदक को पहले पंजीकरण करना होगा। इसमें आईडी बनने के बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र में उम्मीदवार को अपनी जानकारी समेत प्रोग्राम चुनने के बारे में दर्शाना होगा।

उम्मीदवार आवेदन जमा करते समय निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। अन्यथा आवेदन रद्द हो जाएगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए ssc@ignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा 01129572513 और 29572514 पर फोन करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें