फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नोएडा को कब मिलेगा गंगाजल?

Mon, 26 May 2014 05:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा को 15 जुलाई से गंगाजल मिलना शुरू हो जाएगा। लालकुआं के पास रेलवे लाइन के नीचे पाइप डालने का काम चल रहा है। 15 जुलाई तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


192 एमएलडी गंगाजल लाने की इस योजना पर 2009 से काम चल रहा है। सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश जल निगम और नोएडा प्राधिकरण मिलकर काम कर रहे हैं।

ये एजेंसी गंगाजल मिलने के अनुपात में खर्च भी वहन कर रहे हैं। इसका प्लांट प्रताप विहार में बना है। पर्याप्त गंगाजल मिलने के बाद सप्लाई वाले पानी में 80 फीसदी से ज्यादा गंगाजल होगा।

बाकी भूजल मिक्स किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को देख रहे परियोजना अभियंता समाकांत श्रीवास्तव ने 15 जुलाई के आसपास गंगाजल की आपूर्ति का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें