फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में अब 699 प्रतिष्ठान 24 घंटे होंगे संचालित, केजरीवाल सरकार ने 23 और दुकानों को दी मंजूरी

Tue, 20 Feb 2024 02:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इन प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित के लिए दिल्ली के श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान कमर्शियल, रिटेल ट्रेड और बिजनेस कैटगरी के है। सरकार इन पर कड़ी निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार लगातार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दे रही है। सोमवार को इस फेहरिस्त में 23 और दुकानें जुड़ गईं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन


इन प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित के लिए दिल्ली के श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान कमर्शियल, रिटेल ट्रेड और बिजनेस कैटगरी के है। सरकार इन पर कड़ी निगरानी रखेगी। दिल्ली शॉप एस्टीब्लिशमेंट एक्ट 1954 के प्रावधानों और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंतिम मंजूरी देने के लिए फाइल उपराज्यपाल को भेज दी गई है। प्रावधान के तहत महिलाओं को रात में काम करने की अनुमति नहीं होगी। गर्मियों के दिनों में रात नौ से सुबह सात बजे तक और ठंड के मौसम में रात आठ से सुबह आठ बजे के बीच किसी भी प्रतिष्ठान में महिला कर्मचारियों को काम करने की अनुमति नहीं होगी। दुकानों को निर्धारित समय के अंदर ही खोलना और बंद करना होगा। इसका उल्लंघन करने पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कराए जा सकते हैं।

अगर ग्राहक इंतजार कर रहे हैं तो दुकान खोलने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अलग-अलग इलाकों में दुकानों को खोलने या बंद रखने का अलग-अलग समय तय हो सकता है। मुख्यमंत्री ने दो जनवरी को 32 दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी थी। जबकि पिछले साल अगस्त महीने में 29 और नवंबर में 83 दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अनुमति दी थी। अब दिल्ली में 24 घंटे संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़कर 699 हो गई है।
विज्ञापन


इन इलाकों में मिली है अनुमति
मेहरौली में होटल एवं रेस्टोरेंट, मालवीय नगर में टेली कम्युनिकेशन, नजफगढ़ में ग्रॉसरी शॉप, मुंडका में लॉजिस्टिक एंड कूरियर, एसडीए मार्केट में रेस्टोरेंट, जीके-2 में स्वीट्स शॉप, पीतमपुरा में आईटी, पुस्ता रोड नई दिल्ली में रेस्टोरेंट, मधु विहार में स्टोर मैनेजमेंट, पश्चिम विहार में स्टोर मैनेजमेंट सर्विस, कमला नगर में स्टोर मैंनेजमेंट सर्विस, मॉडल टाउन-2 में रिटेल ट्रेड, तिलक नगर, ग्रेटर कैलाश, कीर्ति नगर, बादली, हौज खास, पीतमपुरा में स्टोर मैनेजमेंट सर्विस, मोहन कॉरपोरेटिव में कमर्शियल, पश्चिम विहार में रेडिमेड गारमेंट की रिटेल शॉप समेत अन्य जगहों पर 24 घंटे दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें