फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रैफिक पुलिस की नॉर्दर्न रेंज ने 49 ट्रैफिक पाठशालाएं आयोजित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नॉर्दन रेंज की पुलिस टीमों ने आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 3 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक नॉर्दर्न रेंज के प्रमुख चौराहों और बाजारों में 49 ट्रैफिक पाठशालाएं आयोजित कीं। रेंज के पुलिस उपायुक्त डॉ. सचिन कुमार सिंघल ने बताया कि इन जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान, ट्रैफिक कर्मियों ने 1256 लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया। लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, लेन अनुशासन बनाए रखने और सड़क पार करते समय जेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें