अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस (350वें शहीदी वर्ष) पर हजूर साहिब में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेन 23 से 26 जनवरी के बीच चलाई जाएगी। रेलवे के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन-हजूर साहिब (नांदेड़) विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 04494/04493)चार फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और पूर्णा होते हुए हजूर साहिब तक जाएगी। इसके अलावा अमृतसर से भी विशेष ट्रेन चलेगी।