नई दिल्ली। उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस में हुई। बैठक में मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रमोटी अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह हुआ। एसोसिएशन के सदस्यों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घकालीन योगदान को याद करते हुए उन्हें विदाई दी। साथ ही बैठक में अधिकारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्यूरो