1 जुलाई से 30 सितंबर तक नहीं चलेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों से 9 ट्रेनों को 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक रद्द करने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सभी ट्रेनें 3 महीने के लिए पूरी तरह रद्द रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले एनटीईएस ऐप देखें या 139 पर डायल कर ट्रेन की स्थिति पता कर लें।
-
रद्द की गई ट्रेनों की सूची:
1. ट्रेन नंबर 64449 गाजियाबाद-नई दिल्ली
2. ट्रेन नंबर 64428 नई दिल्ली-गाजियाबाद
3. ट्रेन नंबर 64431 गाजियाबाद-नई दिल्ली
4. ट्रेन नंबर 64450 नई दिल्ली-गाजियाबाद
5. ट्रेन नंबर 64095 नई दिल्ली-शकूरबस्ती
6. ट्रेन नंबर 74031 गढ़ी हरसरू-फरुखनगर
7. ट्रेन नंबर 74033 दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर
8. ट्रेन नंबर 74036 फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला
9. ट्रेन नंबर 74038 फरुखनगर-गढ़ी हरसरू