बाहुबलि नेता डीपी यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा पर 2008 में हमले के मामले में कोर्ट ने वारंट भेजा है। यह वारंट साहिबाबाद पुलिस स्टेशन पर पहुंच चुका है।