फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल यूथ फेस्टिवल : एक डिवीजन में खालसा कॉलेज अमृतसर ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के यूथ वेलफेयर विभाग की ओर से आयोजित ए जोन जोनल यूथ फेस्टिवल शुक्रवार को गिद्दा की दमदार परफॉर्मेंस के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के समापन पर यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण डीन प्रो. हरविंदर सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और युवा कल्याण विभाग के प्रभारी प्रो. अमनदीप सिंह के साथ विजेता कॉलेजों की टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ए-डिवीजन में खालसा कॉलेज अमृतसर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। जीएनडीयू कैंपस परिसर फर्स्ट रनरअप और सेकंड रनरअप बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन रहा। इसी तरह बी-डिवीजन में शहजादा नंद कॉलेज ग्रीन एवेन्यू ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। त्रि-शताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज पहले और शहीद दर्शन सिंह फेरूमान मेमोरियल महिला कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। छात्र कल्याण डीन प्रो. सैनी ने विजेता टीमों को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. सुनील, डॉ. सतनाम सिंह देयोल, डॉ. परमबीर सिंह माली, डॉ. विशाल भारद्वाज, डॉ. हरिंदर कौर सोहल, डॉ. सतविंदर, डॉ. अमनप्रीत कौर, डॉ. प्रभसीरन सिंह, डॉ. मुनीश सैनी, डॉ. हरकिरनदीप कौर, डॉ. राजेश, डॉ. अश्विन जी, डॉ. बलजीत कौर रियार, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. राजविंदर कौर, डॉ. सुनैना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें